बदलाव की सशक्त बुनियाद है शिक्षा: राज्यपाल  

भैरूंदा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को ग्राम मोगराखेड़ा में आयोजित जनजातीय विकास सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहाशिक्षा ही बदलाव की सशक्त बुनियाद है. शिक्षा से ही परिवार, समाज और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है. हमारे देश के प्रत्येक बच्चा चाहे वह बालक हो या बालिका को शिक्षा के समान अवसर मिलना चाहिए. शिक्षित बच्चे ही एक मजबूत, आत्मनिर्भर व सशक्त भारत की नींव रखते हैं.

राज्यपाल श्री पटेल ने नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से खोखला कर देता है तथा देश के विकास में भी बाधक बनता है. कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मंजू अवध पटेल, मेहरबान सिंह, सरपंच फिरका कैलाश बारेला, कलेक्टर बालागुरू के, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, सीईओ सर्जना यादव, एसडीएम सुधीर कुशवाह आदि उपस्थित थे. राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम मोगराखेड़ा में पंचायत भवन का अवलोकन किया तथा सभाकक्ष में महिला पंचों के साथ गांव की विकास गतिविधियों पर चर्चा की. उन्होंने ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया.

Next Post

नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर भाजपा में मना जश्न

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्वालियर महानगर के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण किया तथा आतिशबाजी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।