डीएवीवी तक्षशिला परिसर से 9 बैटरियां और आरओ सिस्टम चोरी

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के तक्षशिला परिसर में चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश परिसर से आईटी सेंटर की विद्युत बैकअप प्रणाली में लगी 9 बैटरियां और छात्रावास में लगा आरओ सिस्टम चोरी कर ले गए.आईटी सेंटर सेंट्रल लाइब्रेरी बिल्डिंग में पदस्थ 52 वर्षीय रविंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान गार्ड ने सामान गायब होने की जानकारी दी.

जांच करने पर पता चला कि आईटी सेंटर में लगे यूपीएस/इन्वर्टर सिस्टम की 9 बैटरियां और जवाहरलाल नेहरू बालक छात्रावास में लगा 400 लीटर क्षमता का वॉटर कूलर सहित आरओ सिस्टम गायब है. थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि कर्मचारियों ने आसपास संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चला. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी. अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.

Next Post

लॉक अप सीज़न-2 में अर्जुन कपूर की होस्टिंग को दर्शकों ने सराहा

Tue Jul 21 , 2026
मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) अभिनेता अर्जुन कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के दूसरे सीज़न में अपनी मेहमान होस्टिंग से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ मंच साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रस्तुति […]

You May Like