महुआ गांव में भीषण आग से घर जला, गृहस्थी पूरी तरह खाक घर में बंधी भैंस झुलसी

सरई। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में आज दिन शनिवार की शाम एक घर में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया।

आग की इस घटना में रमाशंकर शुक्ला के घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई, वहीं घर में बंधी एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना के समय रमाशंकर शुक्ला और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख तत्काल शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। हालांकि तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। आग की चपेट में आने से घर में बंधी एक भैंस भी झुलस गई, जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया है।

Next Post

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है केंद्रीय बजट: डॉ.राजेश 

Sat Feb 7 , 2026
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज दिन शनिवार को केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने कहा कि बजट में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।