2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है केंद्रीय बजट: डॉ.राजेश 

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज दिन शनिवार को केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद ने कहा कि बजट में महिलाओं को स्टार्टअप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। कैंसर की 17 प्रकार की दवाओं को टैक्स फ्री किया गया है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। आयुष केंद्रों के विस्तार के लिए भी पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टील इंडिया, डिजिटल इंडिया और एआई-रोबोटिक्स जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा तथा उन्हें ज्ञान आधारित आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र में गाइडों को प्रशिक्षण देने की योजना भी शामिल की गई है। सांसद ने आगे बताया कि डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने, रक्षा क्षेत्र को सशक्त करने और मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने का भी प्रावधान किया गया है। खेलकूद, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए पर्याप्त बजट रखा गया है। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता मौजूद रहे।

Next Post

सप्त सागरों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त, वीडी मार्केट की फाइल फिर खुलेगी

Sat Feb 7 , 2026
उज्जैन। स्कंद पुराण में जिन उज्जैन के सप्त सागरों का उल्लेख है। उनकी अनदेखी के चलते धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। शहर के सप्त सागरों में से कई सागरों पर अवैध निर्माण अतिक्रमण हो चुके हैं। जिसमें से एक गोवर्धन सागर का भी नंबर पहले लग चुका है, सागर […]

You May Like