
भोपाल।राजधानी में सोमवार को मेट्रो का ट्रायल किया गया. सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक पूरे प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रायल रन के दौरान 90 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति हासिल की गई. भोपाल मेट्रो के पीआरओ हिमांशु ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार के दिन शहर मेट्रो के ट्रायल को लेकर सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी. उन्होंने बताया कि समय-समय पर मेट्रो ट्रायल भोपाल में किया जा रहा है. इसके साथ ही मेट्रो संबंधी कार्य भी लगातार संचालित है.
