
नवभारत न्यूज
रीवा, 25 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल में बंद 16 बंदियो को शासन के निर्देश पर अच्छे आचरण के कारण रिहा किया जायेगा. सभी खुली हवा में 26 जनवरी से सांस लेगे. रिहा होने वालो में रीवा के 5 और अनूपपुर के 5 बंदी शामिल है, इसी तरह अन्य जिलो के बंदी शामिल है.
वर्षो से केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे बंदियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजा में छूट का लाभ देकर रिहा किया जायेगा. रीवा जिले के पांच अनूपपुर के पांच, शहडोल के दो, सीधी के एक, सिंगरौली एक, उमरिया एक एवं चित्रकूट का एक बंदी रिहा होगा. रिहा होने वाले बंदियो में मृदंग सिंह उर्फ माकोले, राजकुमार कोल, राजाराम, जाकिर हुसैन, रामकेश यादव, नागौना यादव, चन्द्रिका, रामसुमीरन बैगा, हजारी पनिका, रामबहोर उर्फ लाला यादव, सज्जन सिंह, कोलम महरा, रामधनी चेरवा, सीमा उर्फ बुटान, सीता शरण, रामलाल उर्फ ललऊा शामिल है. जिन्हे गणतंत्र दिवस पर रिहा किया जायेगा. इस ंसंबंध में जेल अधीक्षक सतीष उपाध्याय ने बताया कि शासन के आदेशानुसार छूट का लाभ पाकर केन्द्रीय जेल से 16 बंदियो को रिहा किया जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.
