ईरान: हर दिन लौट रहे 10 हजार अफगानी शरणार्थी

काबुल, 22 जून (वार्ता) मध्य पूर्व में युद्ध और असुरक्षा के चलते ईरान में रह रहे लगभग 10 हजार अफगानी शरणार्थी हर दिन अपने वतन लौट रहे हैं।

अफगान मीडिया संगठन टोलो न्यूज़ ने शनिवार रात को यह जानकारी दी।

टोलो न्यूज़ ने इस्लाम क़ला सीमा चौकी के उप निदेशक अब्दुल रहीम रहमानी के हवाले से रिपोर्ट में कहा,“हाल ही में ईरान में युद्ध और असुरक्षा के कारण वहां से शरणार्थियों की वापसी तेज़ हुयी है। प्रतिदिन आठ हजार से 10 हजार लोग पश्चिमी हेरात प्रांत के इस्लाम क़ला सीमा बिंदु के रास्ते वापस लौट रहे हैं।”

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दो हजार से तीन हज़ार अफगान नागरिक और लगभग 300 परिवार रोज़ाना निमरोज़ प्रांत के जरिए भी अफगानिस्तान लौट रहे हैं।

ईरान में 13 जून से शुरू हुए इजरायली हवाई हमलों के बाद अफगान शरणार्थियों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है। राजधानी तेहरान सहित कई शहरों और प्रांतों में हुये हमलों के बाद हजारों अफगान नागरिक युद्ध से बचने के लिए अपने देश लौटने लगे हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के फोर्दो, नतान्ज़ और इस्फहान तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किये गये हैं।

Next Post

मिस्र के विदेश मंत्री ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की स्थगित

Sun Jun 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर, मिस्त्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा स्थगित कर दी है। यह यात्रा सोमवार से शुरू होने वाली थी। इससे पहले, श्री अब्देलती फरवरी में भारत की यात्रा पर आने वाले थे लेकिन […]

You May Like