मिस्र के विदेश मंत्री ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा की स्थगित

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर, मिस्त्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा स्थगित कर दी है। यह यात्रा सोमवार से शुरू होने वाली थी।

इससे पहले, श्री अब्देलती फरवरी में भारत की यात्रा पर आने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से उस दौरान भी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। श्री अब्देलती अपने प्रस्तावित नयी दिल्ली दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने वाले थे।

श्री अब्देलती शनिवार को तुर्की में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में शामिल हुये थे और यहां उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराग्ची से मुलाकात करके इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध से निपटने के लिये कूटनीति प्रयासों पर चर्चा की।

Next Post

ईरान से 311 भारतीय नागरिकों को लेकर नयी दिल्ली पहुंची उड़ान

Sun Jun 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) इजरायल के साथ संघर्ष में उलझे ईरान में फंसे लोगों को निकालने के लिए शुरू ऑपरेशन सिंधु के तहत रविवार को 311 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विशेष उड़ान यहां पहुंची। वहीं, आज रात में एक और उड़ान के पहुंचने की उम्मीद है। मौजूदा […]

You May Like