
बागली, श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर नगर बागली मे रियासितकालीन परम्परानुसार जय शिवशंकर सेवा समिति के तत्वाधान मे भगवान भोलेनाथ की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई,जिसमे विघुत सज्जा व आर्कषक फूलो से सजी पांच आर्कषक झांकिया भी निकाली गई उक्त आकर्षक नयन विराम झांकियां मे सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग गुप्ता नगर परिषद बागली,नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे, कालका मंदिर समिति की ओर से एक -एक झांकी निकाली गई चलित झांकीयो मे वीर हनुमान, भगवान शंकर ,नंदी ,की वेषभूषा मे कलाकारो ने शिव भजनो पर मनमोहक नृत्य किया जो आर्कषण का केन्द्र रहा
चल समारोह की प्रथम पंक्ति मे नासिक डोल चंपाबाग अखाडा व ,दुसरी पंक्ति मे जटाशंकर डोल पार्टी,व तीसरी पंक्ति मे भगवान भोलेनाथ की सुसज्जित पालकी रही गांधी चौक पर समापन के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह मे उपस्थित अतिथि राजा साहब राघवेन्द्र सिंह ,अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ,अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ,कैलाश गेहलोद ,विपिन शिवहरे ,जयदीप सिह उदावत ,मोहन खराडिया मुकेश गुता की उपस्थिति मे झांकी निर्माताओ का साफा बांधकर व पारितोषित राशि प्रदतकर उन्हे सम्मानित किया गया
