131 गुमे मोबाइल पाकर खिल उठे धारकों के चेहरे

जबलपुर। पुलिस ने गुमे 131 मोबाइल ढूंढ निकाले। बुधवार को जब कंट्रोल रूम मेें गुमे मोबाइल धारकों को लौटाए गए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा गुम हुए 131 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है, को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगों से सतर्क रहने और सावधानियां बरतने की अपील की है।

Next Post

बुलडोजर पर निकली दूल्हे की बारात बनी चर्चा का विषय, हाईटेंशन तारों के नीचे स्टंट से टला बड़ा हादसा

Wed Jun 10 , 2026
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में एक दूल्हे की अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। उमरी कलां गांव में दूल्हा पारंपरिक घोड़ी, बग्गी या लग्जरी कार के बजाय पीले रंग के बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा। इस अनूठी बारात […]

You May Like