10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

सतना: जिला स्तरीय 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। नशा मुक्ति की शपथ और जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कृष्णा नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर नशा मुक्ति की शपथ ली। जन-जागरूकता एवं बैनर प्रदर्शन के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत–विकसित भारत विषय पर प्रसारित राष्ट्रीय उद्बोधन का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह अभियान व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है।

ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से बी.के. रूबी दीदी, बी.के. खुशी दीदी, बी.के. निधि दीदी एवं बी.के. प्रियंका दीदी ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल नशा मुक्ति का अभियान नहीं, बल्कि आत्मजागृति, चरित्र निर्माण और विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान लगभग 150 युवाओं एवं भाई-बहनों ने भाग लिया।

डिग्री कॉलेज प्रोफेसर क्रांति मैम ने बताया कि नशा को रोकने के लिए रोको टोको अभियान चलाना चाहिए। स्वास्थ्य भारत के लिए भारत को पहले नशा मुक्त होना पड़ेगा। नशे को रोकने के लिए नशा करने वाले को टोकना शुरू करना पड़ेगा। लोग मंदिर के सामने गुटके के रूप में जहर बेचा जा रहा है। ट्रेन में छोटे छोटे बच्चे नशे के पदार्थ बेचने का काम करते है। इस अभियान की धीरे धीरे शुरुआत होनी चाहिए।

सामाजिक न्याय विभाग कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सामाजित न्याय मंत्रालय को आगे करते हुए इस नशा मुक्ति अभियान की बागड़ोर इस मंत्रालय को सौंपा। 15 अगस्त 2020 को इस 272 जिलों में एक साथ नासा मुक्त भारत की शुरुआत की गई। इन 272 जिलों में 15 जिले मध्य प्रदेश के शामिल थे। सतना मैहर भी शामिल थे। 2020 से लगातार नशा मुक्त और विकसित भारत का काम चल रहा है।

इन्द्रा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य अंजनी पाण्डेय ने बताया कि सागर के विकास की संरचना में एक बूंद से बनती है देश के विकाश के बारे में सोचने से पहले अपने आप को सोचे कि हम कितने आत्मविश्वासी है। कितने साहसी है, कितना सत्य का साथ दे रहे हैं, कितना दूसरों के लिए काम आ रहे है । जीना तो सामान्य जरूरत है जो हर कोई पूरी करता है। हम बदलेंगे तो युग बदलेगा । हम आचरण सही करे तो समाज सुधार जाएगा।

महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी ने बताया कि नशे से प्रभावित जो हमारे युवा है उनको हमने नजदीक से देखा है । नशे के कारण पूरा परिवार तबाह हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति किसी लायक तो बचा नहीं है। इससे बड़ी त्रासदी नहीं हो सकती है। एक मानव को अपने सामने खत्म होते देख रहे है।

Next Post

जगदलपुर : झंकार टॉकीज में फिल्म देखने के दौरान दो गुट भिड़े, युवक पर हथौड़े से हमले का आरोप

Mon Aug 3 , 2026
जगदलपुर, 03 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित झंकार टॉकीज में फिल्म “स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे” के प्रदर्शन के दौरान दो युवकों के गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like