
जबलपुर। रेस्टोरेंट मालिक और युवती के बीच जिम में हुई दोस्ती पहले प्रेम और फिर धोखे में बदल गई। रेस्टोरेंट मालिक ने शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटी इसके बाद वादे से मुकर गया। जिसके बाद मामला अब थाने पहुंच गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोरखपुर निवासी सुमित बर्मन 25 वर्षीय से उसकी दोस्ती पिछले साल जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। सुमित रेस्टोरेंट मालिक हैं जिसने उसे प्रेम जाल में फंस लिया। फरवरी 25 में उसने मदनमहल स्थित होटल में मिलने बुलाया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगस्त 25 तक कई बार उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। अब जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। साथ ही शिकायत करने पर उसे डराया धमकाया। जिसके बाद अब पीडि़ता मदनमहल थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
