
जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने संजय नगर में सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई कर दी। इस दौरान दो जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि बाकी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। जानकारी के मुमताबिक संजय नगर रोड किनारे स्ट्रीट लाईट के उजाले में संतोष साहू के घर के पास ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत दाव लगाकर जुआ खेल रहे मनोज पटेल उर्फ मुन्ना निवासी जीरो डिग्री एवं राजेन्द्र यादव निवासी संजयनगर यादव कालोनी को पकड़ा गया जिनके कब्जे से नगद 7 हजार 590 रूपये जप्त किए गए जबकि बाकी जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले ।
