भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बीमार अस्पताल में भर्ती

इंदौर: इन दिनों शहर में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी बीते दिन अचानक अस्वस्थ हो गए। शरीर में कमजोरी और तेज बुखार की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत जूपीटर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मिश्रा के परिजनों ने बताया कि उन्हें बीते 24 घंटे से बुखार और थकान महसूस हो रही थी, जिसके चलते पार्टी की गतिविधियों से भी उन्होंने दूरी बना ली थी।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल प्रशासन ने मिश्रा की हालत को स्थिर बताया है, और डॉक्टरों का कहना है कि वह अगले कुछ दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर लौट आएंगे।

Next Post

अमित शाह आज पचमढ़ी में BJP प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे शुभारम्भ

Sat Jun 14 , 2025
पचमढ़ी: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। वर्ग का शुभारंभ दोपहर 3 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे एवं समापन 16 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग 14, 15 और 16 जून को आयोजित किया […]

You May Like

मनोरंजन