रीवा में आयकर का छापा: कर सलाहकार के घर और कार्यालय में खंगाले दस्तावेज

रीवा। प्रदेश में आयकर विभाग की टीम ने कई जगह सोमवार को छापामार कार्यवाही की. रीवा में सुबह पहुंची 12 सदस्यी टीम ने एक कर सलाहकार के घर और कार्यालय में कार्यवाही करते हुए दस्तावेज खंगाले. प्राथमिक जांच में कई तरह की गड़बड़ी मिली है, सुबह से शुरू हुई कार्यवाही शाम तक जारी रही. टैक्स चोरी से जुड़ा मामला बताया गया है.

जानकारी के मुताबिक रीवा के विंध्य बिहार कालोनी स्थित कर सलाहकार वेद प्रकाश मिश्रा के आवास और जिला न्यायालय के पास स्थित उनके कार्यालय सहित कई ठिकानो पर आयकर की टीम ने कार्यवाही की. अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना किया. लेकिन उनका कहना है कि बहुत कुछ मिला है और अभी दो-तीन दिन तक कार्यवाही चल सकती है. मामला करोड़ो के ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ है. जबलपुर, इंदौर सहित रीवा में भी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है. सोमवार की सुबह आयकर की टीम ने कार्यवाही शुरू की जो शाम तक जारी रही.

Next Post

दूषित पानी के विरोध में विधायक चौरे ने फिर दिया धरना प्रदर्शन

Mon Jul 14 , 2025
सौंसर।ग्रोथ सेंटर मे स्थित ईथेनाल कंपनी से निकलने वाले दूषित पानी से प्रभावित ग्रामिणों के साथ क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे ने सोमवार को एक बार फिर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया. उक्त ईकाईयो के समक्ष किए गए धरना प्रदर्शन मे कबरपिपला , ब्राम्हण पिपला, सावंगा, तिनखेडा के ग्रामिण शामिल […]

You May Like