मेहनतकशों के लिए सम्मान, सहारा है अटल कैंटीन : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अटल कैंटीन की पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है।

श्रीमती गुप्ता ने शनिवार को यहां शालीमार बाग में अटल कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद कहा, “शालीमार बाग में आज अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और वहीं भोजन भी किया। अटल कैंटीन में मात्र पांच रुपये में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित यह पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शालीमार बाग के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि हर परिवार को सुविधा, हर श्रमिक को सम्मान और हर नागरिक को भरोसा मिले। मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में भी अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और कहा कि इस अटल कैंटीन परिसर को एक जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तम नगर में अटल गार्डन के विकास कार्यों की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि अटल गार्डन परियोजना अटल बिहारी वाजपेयी के उस विचार से प्रेरित है जिसमें विकास प्रकृति और संस्कृति के साथ चलता है। यह परियोजना नजफगढ़ नाले के पास स्थित एक उपेक्षित भूमि को सुंदर और सुलभ पार्क में बदलने का प्रयास है, जहां परिवार, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी समय बिता सकें।

उन्होंने कहा कि अटल गार्डन में तालाब और छठ घाट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां 12 फुट ऊंची अटल जी की प्रतिमा और आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे। हरियाली, लैंडस्केपिंग और खुले प्लाजा तैयार होंगे। चलने के लिए पाथवे, एम्फीथिएटर, प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही पब्लिक स्टेज, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

Next Post

मनरेगा के खिलाफ कांग्रेस का 5 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन का निर्णय : खरगे

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि मोदी सरकार ने गरीबों को दबाने और कुचलने के लिए मनरेगा को खत्म कर नया कानून बनाया है और इसके खिलाफ कांग्रेस 5 जनवरी से पूरे देश में बड़े स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। श्री खरगे […]

You May Like