वीआईपी स्कूल मे स्केटिंग रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

मुलताई। नगर के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्केटिंग रैली निकालकर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों एवं जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्केटिंग रैली मुलताई शहर में नागपुर नाका से अग्रवाल पेट्रोल पंप तक निकाली गई।वहीं छात्रों ने नागपुर नाका एवं मुलताई बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।रैली के दौरान दीपेश बोथरा एवं उनकी पत्नी ne सभी विद्यार्थियों को जलपान एवं चॉकलेट वितरित की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सचिव प्रदीप डांगे, दीपमाला शिवहरे (स्केटिंग कोच), कैलाश सिंह ठाकुर,विकास सूर्यवंशी एवं सैलाब पवारे का सराहनीय सहयोग रहा.

 

Next Post

सीएम डॉ यादव ने महात्मा फुले जयंती पर किया नमन, आज राजनाथ सिंह की करेंगे अगवानी

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल। समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रबल अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि फुले ने कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष कर शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और […]

You May Like