भोपाल। समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रबल अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि फुले ने कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष कर शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।
उधर, मुख्यमंत्री डॉ यादव आज सुबह 11 बजे राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल पहुंचकर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी करेंगे। इसके बाद दोनों नेता रायसेन के लिए रवाना होंगे, जहां उन्नत कृषि सम्मेलन में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक समरसता, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
