‘दो दीवाने सहर में’ और ‘चुंबक’ के साथ संदीपा धर ने फरवरी माह की यादगार शुरुआत की

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर ने फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ और ‘चुंबक’ के साथ फरवरी माह की यादगार शुरूआत की है। फरवरी की शुरुआत हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है, लेकिन जन्मदिन पर वैष्णो देवी के आशीर्वाद और जल्द रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के कारण संदीपा धर के लिए फरवरी महीना पहले ही यादगार बन चुका है। हालांकि फिल्म के साथ नेटफ्लिक्स के शो ‘चुंबक’ में पहली बार कॉमेडी आज़माने जा रहीं संदीपा के करियर के लिहाज़ से भी यह महीना काफी उपलब्धियों से भरा हुआ है। पिछले दिनों दो फरवरी को संदीपा ने अपना जन्मदिन वैष्णो देवी के पावन धाम में मनाकर महीने की शुरुआत आध्यात्मिकता के साथ की, जो उनकी सालों पुरानी परंपरा रही है। आस्था और कृतज्ञता के साथ शक्ति के इस पवित्र धाम से संदीपा लौटी ही थी कि इसके तुरंत बाद प्रोफेशनल फ्रंट पर खुशखबरियों की झड़ी लग गई। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘चुंबक’ की घोषणा की, जो उनके करियर में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि ठीक उसी समय उनकी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ, जिसने दर्शकों के बीच उनकी परफॉर्मेंस को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। और इस तरह लगातार आई इन घोषणाओं ने फरवरी के पहले हफ्ते को उनके लिए बेहद खास बना दिया है।

अपने जन्मदिन के बाद करियर के लिहाज़ से लगातार जुड़ती जा रही इन उपलब्धियों के मद्देनज़र संदीपा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में संदीपा ने कैप्शन दिया है ‘अब तक की फरवरी’। इस पोस्ट के ज़रिये संदीपा ने जन्मदिन पर मिले प्यार और महज छह दिनों में हुई तमाम घटनाओं के लिए आभार जताया है। संदीपा का यह भी मानना है कि “सुपरसोनिक स्पीड” से आगे बढ़ रहे इस माह में वे अभी भी सब कुछ महसूस करने और आत्मसात करने की कोशिश कर रही हैं। अपने इस ख़ास दौर में वे अपने फैंस और यूनिवर्स का भी धन्यवाद करते हुए, अपने सफर के हर पल के लिए कृतज्ञता जाहिर कर रही हैं, जो उनके जमीन से जुड़े स्वभाव को दर्शाता है।

Next Post

श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने ‘टॉक्सिक’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल किए

Fri Feb 6 , 2026
मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) फिल्मकार दिल राजू के नेतृत्व वाली कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल कर लिये हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार यश और केवीएन की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर […]

You May Like