राहुल गांधी ने दिवाली पर देशवासियों को दी बधाई, लड्डू के साथ इमरती बनाने पर आज़माया हाथ

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दी।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर मिठाई बनाते हुए साझा किये गये एक वीडियो में देशवासियों को बधाई देते हुए कहा “सभी देशवासियों को दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।”

उन्होंने पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रकिया को देखा और मिठाई बनाने में हाथ भी आज़माया। श्री गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो साझा करते हुए लिखा ” पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दिवाली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं।

श्री गांधी ने दिवाली के मौके पर पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने इमरती की शुरुआत के बारे में भी सवाल पूछा। इसके साथ ही उन्होंने न सिर्फ इमरती बनायी बल्कि बेसन के लड्डू भी बनाये।

Next Post

अल्माटी ओपन: मेदवेदेव ने 882 दिनों में पहला खिताब जीता

Mon Oct 20 , 2025
अस्ताना, 20 अक्टूबर (वार्ता) शानदार फॉर्म में चल रहे डेनियल मेदवेदेव ने अल्माटी ओपन के फाइनल में कोरेंटिन मौटेट को हराकर 882 दिनों में अपना पहला खिताब जीता। रूस के दिग्गज मेदवेदेव ने फाइनल मुकाबले में फ्रांसीसी मौटेट पर 7-5, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की। यह 2023 रोम मास्टर्स […]

You May Like