नागरिकों ने मांगों को लेकर नपाध्यक्ष राठौर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। अनुसचित जाति बाहुल्य वार्ड 11 के जाटव समाज एवं नागरिकों ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर में डॉ.अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने तथा बाउण्ड्री बाल निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया कि शमशान घाट के चौकीदार बब्लु मैकेनिक के निधन पश्चात उनके भाई रवि जाटव को चौकीदार की नौकरी प्रदान की जाए. मुरली ग्राम के शमशान घाट में सीमेंट कांक्रीट रोड़ निर्माण कराया जाए. साथ ही रविदास मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल न होने से आवारा कुत्ते मवेशियों द्वारा गंदगी की जा रही है. नपाध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाएगा. इस मौके पर नरेनद्र खंगराले, आरती खंगराले, मनोज फरेला, सन्नी जाटव, हितेन्द्र कचनेरिया आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

मप्र पर्यटन क्विज में शामिल हुईं स्कूलों की 145 टीमें

Mon Aug 10 , 2026
सीहोर। एमपी टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, शिक्षा विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 145 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के दलों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित […]

You May Like