सीहोर। एमपी टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, शिक्षा विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 145 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के दलों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हुई, जिसके आधार पर प्रथम 6 टीमों का चयन ऑडियो विजुअल राउंड के लिए किया गया.
क्विज प्रतियोगिता में ऑडियो विजुअल राउंड के आधार पर प्रथम स्थान नूतन बाल विद्या मंदिर स्कूल, दूसरा स्थान मॉडल नर्सरी हायर सेकेंडरी स्कूल, तीसरा स्थान न्यू मोनालिसा हायर सेकेण्डरी स्कूल, चौथा स्थान शासकीय उमावि कोठरी, पांचवा स्थान शासकीय कन्या उमावि बायां और छठवां स्थान शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीहोर ने प्राप्त किया. विजेता दलों को आकर्षक मेडल, कूपन और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.
