युवती का किया पीछा, एक्टिवा लहराते बेल्ट मारा, तीन शोहदे दबोचे गये

जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ ढाबा से लौट रही युवती का तीन शोहदों ने पीछा किया। एक्टिवा हहराते हुए बेल्ट मार दिया। इस बीच युवती ने डायल 112 में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शोहदों को दबोच लिया जिन्हें तिलवारा पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक रावण पार्क रांझी निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कार बाजार में प्रायवेट काम करती है। दोस्त राजकुमार गिराय के साथ विष्णु ढाबा खाना खाने आई थी। वापस जाते समय सोनलिजा होटल के सामने तिलवारा रोड में तीन लडके अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेडएल 4558 को लहराते हुये चला रहे थे। बाजू से निकले और पीठ में बेल्ट मार दिया।

इसके बाद पीछा करते पेट्रोल पंप तक आ गये थे, वे लोग सीधे निकल कर भाग गये। इसके बाद दोस्त राजकुमार ने उनका पीछा किया तो तीनों लडक़े सोनलिजा होटल के सामने मे मिल गये थे तभी पुलिस आ गयी थी और तीनो लडको को पकडक़र थाने ले गई जहां शिवम पटेल, सौरभ राय, सूरज अहिरवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

तीन पत्ती पर ऑटो चालकों की मनमानी, बनाया स्टैंड

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर: तीन पत्ती चौराहे पर दिन-ब-दिन ऑटो चालकों व ई- रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी बढ़ती जा रही है। ऑटो चालक यहां अपने वाहन को सवारी बैठाने के लिए चौराहे के लेफ्ट टर्न के साथ-साथ नगर निगम के सामने बने रेड जोन एरिया में भी खड़े कर रहे हैं। वहीं दूसरी […]

You May Like