बाइक से गिरी महिला की मौत

शाजापुर, ग्राम बरनावद के पास एक महिला हादसे का शिकार हो गई. जिसमें उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ममता बाई पति कन्हैयालाल भिलाला शुक्रवार को अपने भाई के साथ बाइक पर ससुराल बरनावद जा रही थीं. इसी दौरान बरनावद जोड़ के पास वह अचानक बाइक से असंतुलित होकर सडक़ पर नीचे गिर गई. जिसके बाद भाई अपनी घायल बहन को लेकर मोहन बड़ोदिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Next Post

मिलावट से मुक्ति अभियान: सेमरिया में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स जब्त, रीवा में समोसा होटल पर गिरी गाज

Fri Jul 10 , 2026
रीवा, जिले में मिलावटखोरों और लापरवाही बरतने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ के तहत कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सेमरिया और इलाहाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर औचक दबिश दी, जहाँ भारी […]

You May Like