ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च के निर्माण का समर्थन किया

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन, डीसी में दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च (स्मारक द्वार) के निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन किया है। ट्रंप ने रविवार को एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आर्च “सबसे बड़ा” हो और उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बताया। उन्होंने कहा, “200 वर्षों के लिए वह एक आर्च बनाना चाहते थे,” और राजधानी के स्वरूप को बदलने के अपने दृष्टिकोण के बारे में बताया।

उन्होंने प्रस्ताव को वैश्विक नज़रिए से देखते हुए कहा कि दुनिया भर के लगभग 57 शहरों में पहले से ही ट्रायम्फल आर्च हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन, जिसे उन्होंने “एकमात्र बड़ा शहर” कहा जहां यह नहीं है, अब यहा ट्रायम्फड आर्च बनाने में कोई अपवाद नहीं होना चाहिए।यह बात ट्रम्प की जनवरी में की गई घोषणा पर आधारित है, जब उन्होंने बताया था कि वाशिंगटन डीसी में ट्रायम्फल आर्च पर काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अक्टूबर में एक भोज में दानदाताओं से कहा था कि यह स्मारक लिंकन मेमोरियल के पास बनाया जाएगा, जो अर्लिंग्टन मेमोरियल ब्रिज के साथ देश की राजधानी में एक औपचारिक प्रवेश को परिभाषित करेगा।द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भाेज में उन्होंने प्रस्तावित ढांचे के मॉडल दिखाए और कई डिज़ाइन विकल्प बताए।
इस प्रस्तावित स्मारक की तुलना पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से की गई है।

Next Post

मणिपुर में खत्म होने वाला है राष्ट्रपति शासन, दिल्ली में जुटे NDA विधायक; 12 फरवरी तक नई सरकार के गठन की तैयारी, क्या फिर बीरेन सिंह संभालेंगे कमान?

Mon Feb 2 , 2026
दिल्ली | मणिपुर में पिछले करीब एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन आगामी 12 फरवरी को समाप्त होने जा रहा है। इसी के साथ राज्य में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के चयन और सरकार गठन की रणनीति […]

You May Like