देश में गहराए गैस संकट के बीच समीरा रेड्डी ने सिलेंडर को पहनाया ‘किंग’ का ताज, वीआईपी मेहमान की तरह की सेवा, मजेदार रील देख लोटपोट हुए फैंस

हैदराबाद | भारत में एलपीजी की किल्लत और सिलेंडरों के लिए लगी लंबी कतारों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एक बेहद मजेदार रील साझा की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में समीरा अपने घर आए गैस सिलेंडर को किसी ‘शाही मेहमान’ की तरह ट्रीट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सिलेंडर को ‘किंग गैस’ का ताज पहनाया है और उसे ‘वीआईपी’ बताते हुए उसकी खूब खातिरदारी कर रही हैं। यह रील ऐसे समय में आई है जब देशभर में गैस की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं और आम जनता परेशान है।

वीडियो में समीरा का मजाकिया अंदाज देखते ही बन रहा है, जहाँ वह अपने इस नए ‘वीआईपी गेस्ट’ को 500 रुपये के नोटों से हवा कर रही हैं। इतना ही नहीं, वह सिलेंडर को चाय और फूल भी ऑफर करती हैं और उसके साथ खुशी-खुशी सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने रील के कैप्शन में चुटकी लेते हुए लिखा है, “यह पक्का कर रही हूँ कि यह मेहमान कभी वापस न जाए।” इस रील के जरिए समीरा ने देश के वर्तमान गैस संकट पर कटाक्ष करते हुए लोगों को हंसने का मौका दिया है।

समीरा की इस क्रिएटिविटी पर उनके फैंस और सेलेब्रिटीज जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने इस पर हंसने वाली इमोजी साझा की है, वहीं एक यूजर ने लिखा कि “उम्मीद है इतनी खातिरदारी के बाद यह वीआईपी ज्यादा नखरे नहीं दिखाएगा।” हालांकि समीरा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपनी सास और बच्चों के साथ बनाई गई ऐसी ही मजेदार और संदेशपरक रील्स के कारण वे इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनकी इस रील ने गंभीर संकट के बीच सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

Next Post

वीजा खत्म होने के बाद भी शहर में रह रहे नाइजीरियन युवक को पुलिस ने किया डिपोर्ट

Mon Mar 16 , 2026
इंदौर: हीरानगर पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद शहर में रह रहे नाइजीरिया निवासी युवक को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया. आरोपी को 17 फरवरी 2026 को सनसिटी क्षेत्र से पकड़ा था, जिसके बाद विदेशी नागरिकों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी […]

You May Like

मनोरंजन