चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने आयोजित किया अभा कवि सम्मेलन

ग्वालियर: ग्वालियर के रंगमहल गार्डन में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा नववर्ष मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन में कविता की विभिन्न रंग देखने को मिले। कवि सम्मेलन में देशभर से आए नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

तोमर ने इस अवसर पर ग्वालियर के विभिन्न रंगों पर प्रकाश डाला। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल और मनसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, राकेश अग्रवाल ने तोमर का स्वागत किया। इस अवसर पर चेंबर पदाधिकारीयो के साथ ही चेंबर से जुड़े व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से देखा जाए तो ग्वालियर के चप्पे चप्पे में आध्यात्मिक रचा बसा हुआ है।

संगीत की दृष्टि से ग्वालियर की समृद्ध परंपरा है। राजा मानसिंह तोमर से लेकर हद्दू खां का हस्सू खां, उस्ताद हाफिज अली खान, उस्ताद अमजद अली खान वाला साहब पूँछ वाले और ग्वालियर घराने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संगीत की समृद्ध परंपरा के कारण यूनेस्को ने ग्वालियर को संगीत सिटी का दर्जा दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ध्रुपद केंद्र से नए-नए कलाकार निकल रहे हैं इनमें अभिजीत सुखदाणे का नाम प्रमुख है।वहीं उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद मिलिंद और डॉक्टर हरिहर निवास द्विवेदी का विशेष रूप से जिक्र किया। तोमर ने बताया कि आनंद मिश्र और प्रकाश मिश्रा जैसे कई कवि इसी ग्वालियर की देन है। कवि सम्मेलन देर रात तक चला।

Next Post

माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, 50 में से 42 मुस्लिम छात्रों के प्रवेश पर छिड़ा था संग्राम; NMC ने संसाधनों की कमी और भारी विवाद के बाद लिया बड़ा एक्शन

Wed Jan 7 , 2026
नई दिल्ली | 07 जनवरी, 2026: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने जम्मू के रियासी जिले में स्थित ‘श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस’ की मान्यता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने निरीक्षण में पाया कि कॉलेज में बुनियादी ढांचे […]

You May Like