जनविश्वास मजबूत करना है, ढिलाई बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

जबलपुर: जनविश्वास अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना और नागरिकों का नगर निगम की कार्यप्रणाली पर विश्वास मजबूत करना है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी। यह बातें नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभागीय अधिकारियों के दल के साथ रांझी क्षेत्र का औचक रात्रिकालीन भ्रमण करते हुए कहीं। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्थाएं सदैव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने संजीवनी क्लीनिक का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और आने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अभियान की पहली प्राथमिकता है। रांझी स्थित स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के भ्रमण के दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

उनके द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान क्षेत्र की मुख्य सडक़ों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइट तथा सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि कालीन सफाई और प्रकाश व्यवस्था निरंतर सुचारू रहे, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो। निगमायुक्त अहिरवार ने इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पार्षद एवं एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

खोवा मंडी की आठ दुकानों में दबिश

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सोमवार को खोवा मंडी में 8 दुकानों में दबिश देकर खोवा के 6 नमूने परीक्षण के लिए लिये गये।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कमानिया स्थित बडकुल स्वीट्स से मावे से बनी मिठाइयों के तीन नमूने, नरघईया स्थित देवी स्वीट्स से मिठाईयों के […]

You May Like