13 दिन तक मुरैना में होटल में नाबालिग से दुष्कर्म

श्योपुर: एक व्यक्ति 13 दिन तक मुरैना में होटल के कमरे में नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। छापेमारी में होटल में आरोपी ओर नाबालिग बरामद कर विजयपुर पुलिस के सुपुर्द किए गए लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ नाबालिगा के ही परिजनों को थाने से भगा दिया।

परिजनों ने टीआई पर जातिवाद ओर अपनी ही जाति के युवक के बचाव का आरोप लगाया है। एसपी से मिलने पहुंचे परिजन ने टीआई की शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी बोले हैं कि आरोपी पर कार्यवाई होगी। एसडीओपी को जांच के आदेश दिए गए है। यह विजयपुर थाना क्षेत्र का मामला है।

Next Post

एनएसयूआई के 56वे स्थापना दिवस पर शहर में हुई मैराथन दौड़

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर: एनएसयूआई के 56वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज गुरुवार की सुबह शहर की सड़कों पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित और प्रदेश सचिव रामसेवक गुर्जर के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्य प्रदेश मैराथन का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में छात्रों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर नशामुक्ति […]

You May Like