तहसील ग्राउंड बना शराबियों का अड्डा, खिलाड़ियों और बच्चों को हो रही परेशानी

दमोह.खेल और स्वास्थ्य के लिए स्थापित दमोह शहर के तहसील ग्राउंड की मौजूदा स्थिति से यहां खेलने वाले खिलाड़ियों और सुबह-शाम टहलने-घूमने आने वाले शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम होते ही असामाजिक तत्व ग्राउंड में बैठकर शराब पीते हैं। नशे में धुत होने के बाद ये लोग शराब की बोतलें फोड़ देते हैं और डिस्पोजल, पानी के पाउच समेत अन्य कचरा फैला देते हैं। जैसे ही हम लोग यहां खेलने आते हैं तो पैरों में कांच लग जाता है और फैले हुए कचरे से अच्छा नहीं लगता है। कई बार यहां विवाद की स्थिति भी बन जाती है। विवाद बढ़ने पर चाकू चलने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे ग्राउंड में खेलने और घूमने आने वाले बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तहसील ग्राउंड पर सुबह खेलने और टहलने वाले बच्चों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सांसद राहुल सिंह से भी शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस ओर तुरंत ध्यान दे और ग्राउंड में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि खिलाड़ी और आमजन सुरक्षित रूप से खेल और व्यायाम कर सकें.उल्लेखनीय है कि तहसील ग्राउंड के अलावा शहर के उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड, महाराणा प्रताप ग्राउंड, मिशन स्कूल ग्राउंड और अन्य मैदानों पर भी आए दिन इसी तरह का आलम देखने को मिल रहा है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर कब तक सजग होता है।

 

 

ग्राउंड के तीनों गेट खुले रहते

 

तहसील ग्राउंड में मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा के अभाव के कारण खिलाड़ियों और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा तहसील ग्राउंड की रखवाली के लिए न तो कोई अधिकारी-कर्मचारी ध्यान देता है और न ही यहां गार्ड तैनात किया गया है सुरक्षा के अभाव में सुबह, दोपहर और शाम तीनों गेट खुले रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर रात में असामाजिक तत्व यहां बैठकर शराब पीते हैं और उत्पात मचाते हैं।ग्राउंड में बाथरूम भी बना हुआ है, लेकिन पूरी तरह से जर्जर और अव्यवस्थित होने के कारण कोई भी उसका उपयोग नहीं कर पाता। साफ-सफाई के अभाव में चारों ओर गंदगी और टूटी बोतलें बिखरी रहती हैं।खिलाड़ियों ने बताया कि जब यहां कोई शासकीय कार्यक्रम या स्वतंत्रता दिवस जैसे आयोजन होते हैं, तब भी कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जाती न लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहती है, न सुरक्षा के इंतजाम.नगरवासियों ने मांग की है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन तत्काल तहसील ग्राउंड में गार्ड तैनात करें, गेट पर समयबद्ध ताला लगाने की व्यवस्था करें और बाथरूम सहित अन्य सुविधाओं का जीर्णोद्धार कराएं, ताकि बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित रूप से खेल और टहल सकें।

 

*पुलिस के जाते ही तहसील ग्राउंड पर फिर जमते हैं असामाजिक तत्व*

 

विगड़ते हालत को लेकर लोगों का गुस्सा आ जाता है। ग्राउंड के ठीक सामने कोतवाली स्थित है और पुलिस नियमित भ्रमण कर ड्यूटी करती है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के भ्रमण के दौरान जो भी असामाजिक तत्व मिलते हैं उन्हें वहां से भगा दिया जाता है* लेकिन यह पुलिस के जाते ही फिर से लोग ग्राउंड में आकर बैठ जाते हैं और शराब पीकर बोतलें फोड़ने व गंदगी फैलाने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.खिलाड़ियों और सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों का आरोप है कि इसी वजह से ग्राउंड असुरक्षित हो गया है। कई बार यहां विवाद और मारपीट की नौबत भी आ चुकी है।लोगों ने मांग की है कि पुलिस और नगर पालिका दोनों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए.ग्राउंड में नियमित गश्त, सीसीटीवी कैमरे और समय पर गेट बंद करने की व्यवस्था की जाए, ताकि तहसील ग्राउंड फिर से खेल और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित स्थान बन सके.

 

*इनका कहना है…*

 

फुटेरा वार्ड निवासी आस्था ठाकुर का कहना है कि विगत दिनों से हम यहां खेलने आते हैं यहां पर बहुत ही कांच के साथ कचरा पड़ा रहता है। एक दिन हमको जूते पहनने के बाद भी कांच लग गया था। मेरा प्रशासन से आग्रह है ग्राउंड पर जरूर ध्यान दें।

 

*नपा और पुलिस ध्यान दें*

 

प्रिंस ठाकुर, तीन गुल्ली का कहना है कि यह हमारे सभी दोस्त हैं हम यहां पर प्रतिदिन खेलने आते हैं तो यहां पर कांच और कचरा पड़ा रहता है। जिससे हमको काफी परेशानी खेलने में होती है, हम चाहते हैं कि यहां पर नगर पालिका और पुलिस ध्यान दें।

 

 

मैं इस सम्बन्ध में सीएमओ से चर्चा कर तत्काल ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश देता हूं, साथ ही देखरेख के लिए नगरपालिका और पुलिस को पत्राचार करता हूं।

 

सौरभ गंधर्व एसडीएम दमोह

Next Post

कल 13 जुलाई से दुग्ध समृद्धि अभियान तृतीय चरण की शुरुआत

Sun Jul 12 , 2026
दमोह। म.प्र. शासन पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से कई नवाचारों को लागू किया है क्षीर धारा ग्राम योजना, दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया. पशुपालन विभाग द्वारा 13 […]

You May Like