कल 13 जुलाई से दुग्ध समृद्धि अभियान तृतीय चरण की शुरुआत

दमोह। म.प्र. शासन पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से कई नवाचारों को लागू किया है क्षीर धारा ग्राम योजना, दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया. पशुपालन विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 से दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है.इस अभियान को 6 दिवस तक पशुपालकों के घर पहुंच कर गृह भेंट दी जाएगी व पशुपालकों को पशु स्वास्थ, पशु पोषण व कृत्रिम गर्भाधान के वारे में विभाग के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा समझाइश दी जाएगी और इसके साथ 4 रील उनके मोबाइल में ट्रांसफर की जाएगी। जिनमें पशुपालन की उन्नत वैज्ञानिक विधियां, पशु आहार के लिए गोरस एप्प के माध्यम से पशुओं को दिया जाने वाला संतुलित आहार की जानकारी दी जाएगी.डॉ. बी.के.असाटी उपसंचालक पशुपालन व डेयरी विभाग दमोह द्वारा बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान को प्रथम चरण में दस से अधिक पशुपालने वाले पशुपालकों के यहां जिले में प्रथम चरण में 927 ग्रामों में 8145 को गृह भेंट दी गई थी। द्वितीय चरण में 1074 ग्रामों में 17874 पशुपालको के घर जाकर गृह भेंट दी गई थी और अब तृतीय चरण में 1020 ग्रामों में 11045 पशुपालकों के घर जाकर गृह भेंट दी जाएगी। ताकि पशुपालक अपने पशुओं को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने हेतु टीकाकरण, उपचार आदि व पशुओं के संतुलित आहार एवं उन्नत नस्ल की बछिया का पोषण देने की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। पशुपालक व किसानों से अपील है कि इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

Next Post

जबलपुर स्टेशन के भोजनालय में नकली पनीर से बन रही थी सब्जी 

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन स्थित भोजनालय पर नकली पनीर का उपयोग करते हुए यात्रियों के लिए भोजन तैयार किया जाता था। इस बात का खुलासा रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में हुआ है। निरीक्षण के दौरान रेल मजिस्ट्रेट ने यात्रियों को परोसी […]

You May Like

Play sound