
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन स्थित भोजनालय पर नकली पनीर का उपयोग करते हुए यात्रियों के लिए भोजन तैयार किया जाता था। इस बात का खुलासा रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में हुआ है।
निरीक्षण के दौरान रेल मजिस्ट्रेट ने यात्रियों को परोसी जाने वाली घटिया सामग्री का निरीक्षण किया और पाया कि इस्तेमाल में आने वाली पनीर नकली तथा घटिया किस्म के थे, जिस पर आपने स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत यादव को निर्देशित करते हुए उसका सेंपल लेने को कहा और उसे फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत दो सैंपल लैब में जांच हेतु भोपाल भिजवा दिया तथा क्वालिटी कंट्रोल के तहत एक सैंपल भोपाल लैब को जांच करने हेतु भेजा गया। गंदगी पाए जाने पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक से कहकर धारा 145 के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया।
