दक्षिण कोरिया में महाभियोग की सुनवाई के लिए राष्ट्रपति यून संवैधानिक अदालत पहुँचे

सोल, 21 जनवरी (वार्ता) दक्षिण कोरिया के गिरफ्तार राष्ट्रपति यून सुक-योल महाभियोग मुकदमे की सुनवाई के लिए मंगलवार को सोल स्थित संवैधानिक अदालत में पहुंचे।

श्री यून का काफिला पुलिस और राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के साथ अदालत से लगभग 30 किमी दक्षिण में उइवांग स्थित सोल डिटेंशन सेंटर से निकलकर सुनवाई से करीब 20 मिनट पहले अदालत में दाखिल हुआ। श्री यून को अपने महाभियोग मुकदमे की तीसरी औपचारिक सुनवाई के लिए स्थानीय समयानुसार अपराह्रन दो बजे अदालत कक्ष में उपस्थित होना था।

यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई महाभियोगाधीन राष्ट्रपति व्यक्तिगत रूप से अदालत की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।

श्री यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गत 14 दिसंबर को नेशनल असेंबली ने पारित किया था और इसे 180 दिनों तक विचार-विमर्श करने के लिए संवैधानिक अदालत में भेजा गया था। इस दौरान श्री यून की राष्ट्रपति की शक्तियां निलंबित कर दी गयी।

गौरतलब है कि श्री यून को जांच एजेंसियों ने विद्रोह के आरोप में एक संदिग्ध सरगना के रूप में नामित किया था क्योंकि उन्होंने तीन दिसंबर की रात को मार्शल लॉ की घोषणा की थी, हालांकि कुछ ही घंटों बाद नेशनल असेंबली ने इस घोषणा को रद्द कर दिया था।

Next Post

नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

Tue Jan 21 , 2025
दमोह:हटा जनपद पंचायत परिसर में नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह.. अध्यक्ष गंगाराम पटेल लेंगे शपथ..मुख्य अतिथि, डॉ रामकृष्ण कुसमरिया,हटा विधायक उमादेवी खटीक,जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल,उपाध्यक्ष मंजू/ धर्मेंद्र कटारे सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like