श्रृंगेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा पर्व तैयारियों का किया निरीक्षण

झाबुआ। माही नदी एवं मधुकन्या नदी के संगम पर स्थित श्रृंगेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण सोमवार के पूर्व की तैयारियों का कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने जायजा लिया। श्रृंगेश्वर धाम पर की गयी तैयारियों के संबंध में एसडीएम तनुश्री मीणा द्वारा अवगत कराया कि वर्तमान में नदी किनारों को बाँस-बल्ली से सुरक्षित किया गया है। स्नान के लिए अलग से कम गहरे स्थान का चुनाव किया गया है। 40 कोटवारों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा के इंतेजाम किये गये है एवं किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए एसडीईआरएफ की टीम एवं कुशल गोताखोर उपस्थित है। गुरु पुर्णिमा स्नान के संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्नान के स्थान पर उचित सूचना हेतु बैनर लगाया जाए, भीड़ की स्थिति में कोटवारों के अतिरिक्त पटवारियों की ड्यूटी लगायी जाए, अतिरिक्त बैरीकेडिंग की व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। साथ ही गोताखोरो हेतु नाविकों की मदद लिये जाने के लिए निर्देशित किया।

Next Post

तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन 

Wed Jul 9 , 2025
सीधी।अपर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी नायब तहसीलदार, प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के मध्य कार्य विभाजन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। जारी आदेशानुसार मीनाक्षी जायसवाल प्रभारी तहसीलदार कार्यालय कलेक्टर […]

You May Like