तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन 

सीधी।अपर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी नायब तहसीलदार, प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के मध्य कार्य विभाजन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेशानुसार मीनाक्षी जायसवाल प्रभारी तहसीलदार कार्यालय कलेक्टर जिला सीधी को प्रभारी तहसीलदार नजूल में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सुषमा देवी रावत प्रभारी तहसीलदार मड़वास को कार्यालय कलेक्टर लोक सेवा/सी.एम.हेल्पलाइन सीधी में, दिलीप कुमार सिंह नायब तहसीलदार को प्रभारी तहसीलदार मझौली में, राजेश पारस नायब तहसीलदार प्रभारी तहसीलदार कुसमी को प्रभारी तहसीलदार मड़वास में, साक्षी गौतम नायब तहसीलदार प्रभारी तहसीलदार सिहावल को प्रभारी तहसीलदार चुरहट में, नारायण सिंह प्रभारी नायब तहसीलदार प्रभारी नायब तहसीलदार कुसमी वृत्त पोड़ी को प्रभारी तहसीलदार कुसमी में, जय प्रकाश पाण्डेय सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन वृत्त हनुमानगढ़ को प्रभारी तहसीलदार बहरी में, चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रभारी तहसीलदार बहरी को प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन वृत्त हनुमानगढ़ में, आशीष कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मझौली वृत्त जोवा को प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन में एवं अमित कुमार दुवे नायब तहसीलदार परि. मड़वास को नायब तहसीलदार कुसमी वृत्त पोड़ी में पदस्थ किया गया है।

Next Post

कमर्जी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 90 शीशी नशीली सिरप किया जप्त

Wed Jul 9 , 2025
सीधी। कमर्जी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर 90 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उनि विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में कमर्जी […]

You May Like