पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

5 से 6 लोगों को बनाया था ठगी का शिकार, बरगवां थाना का मामला

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 8 फरवरी। मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के बीच बरगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी 6 महीने में रकम पांच गुना कर वापस करने का प्रलोभन देकर चिनगीं टोला क्षेत्र के 5-6 महिला सहित पुरूषों को ठगी का शिकार बनाई थी। कई लोगों ने बरगवां थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

मिली जानकारी के अनुसार चिंनगी टोला निवासी छोटे मोहम्मद पिता हबूल मोहम्मद उम्र 60 वर्ष ने बरगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्यादा खातून निवासी मेढौली, थाना मोरवा की रहने वाली महिला उसके घर आई और खुद को मुस्लिम समाज की बताकर गरीबों की आर्थिक मदद करने का दावा किया। साथ ही कहा यदि कोई 20 हजार जमा करता है। तो सप्ताह भर में उसे एक लाख वापस मिलेंगे। महिला के प्रलोभन में आकर छोटे मोहम्मद, इसराईल मोहम्मद, सलिता खातून, हसनैन मोहम्मद, मुक्तार मोहम्मद और अरवाज खान ने मिलकर महिला को एक लाख रुपए दे दिए। लेकिन जब तक समय के बाद पैसे की मां की गई तो महिला पैसा वापस करने में आनाकानी करने लगी। महिला की हरकतों से लोगों को लगने लगा कि उनके साथ छल-कपट हुआ है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस बरगवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी स्यादा खातून निवासी मेढ़ौली थाना को गिरफ्तार किया। बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व और एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर आरोपी स्यादा खातून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के पास से 2 हजार 1 सौ 50 रुपए भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि ठगे गए पैसों को उसने अन्य खातों में जमा किया है। पुलिस आरोपी महिला के खातों की जांच कर रही है और जल्द ही ठगी गई राशि की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। इनकी रही भूमिका निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व मे उप निरी आराधना तिवारी, उप निरी रामजी त्रिपाठी, विशेषर साकेत, विजय पटेल, नन्द किशोर बागरी, अनूप मिश्रा, प्रतीक कुमार, अरविन्द यादव, कीर्ति कुशवाहा की भूमिका रही।

Next Post

सोना में तेजी, चांदी सस्ती

Sat Feb 8 , 2025
इंदौर, 08 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना महंगा तथा चांदी सस्ती होकर बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2861 डालर व चांदी 3183 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 86000 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।