हूटर लगे वाहनों पर शिकंजा, हुई कार्रवाई

सिंगरौली: प्रदेश भर में मोटर व्हीकल एक्ट प्रावधानों के विरूद्ध वाहनों में हूटर गलत नम्बर प्लेट, नीली-पीली बत्ती, व्हीआईपी स्टीकर पर नकेल कसने के लिए सरकार एक्शन में आई है।सिंगरौली में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के परिपेक्ष्य में नवभारत समाचार पत्र में 3 मार्च के अंक में नेताओं के वाहनों में हूटर लगाने का चल रहा कंपटीशन नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया।

जहां यातायात पुलिस ने आज दिन गुरूवार को चेकिंग अभियान के दौरान 7 हूटर वाहन व 25 गलत नम्बर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने बताया कि 7 वाहनों में पाए गए अनाधिकृत हूटर, 25 के गलत नम्बर प्लेट अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौराहा-तिराहा पर वाहन चेकिंग लगाकर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई। जिसमेंं 7 वाहनों पर अनाधिकृत हूटर सायरन पाए जाने पर मौके पर वाहनों के हूटर निकलवाया जाकर जप्त किया गया एवं 25 वाहनों के व्हीआईपी स्टीकर एवं गलत नम्बर प्लेट लगे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।

Next Post

हेल्पिंग हैंड अभियान शुरू भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपी अरेस्ट

Fri Mar 7 , 2025
सिंगरौली: पुलिस विभाग ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरूआत 1 मार्च से की है। यह अभियान 1 माह तक चलेंगी। इस अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटुंब न्यायालयों से प्राप्त […]

You May Like