हेल्पिंग हैंड अभियान शुरू भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपी अरेस्ट

सिंगरौली: पुलिस विभाग ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरूआत 1 मार्च से की है। यह अभियान 1 माह तक चलेंगी। इस अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटुंब न्यायालयों से प्राप्त भरण-पोषण के प्रकरणों में जारी वारंटों का त्वरित निष्पादन करना है। साथ ही महिलाओं को भरण-पोषण के मामलों में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। इस अभियान के तहत 1 मार्च से लेकर 6 मार्च तक जिले में 8 वांरट तामिल किये गये हैं।

Next Post

परसौना निगाही फोरलेन गड्ढे में तब्दील

Fri Mar 7 , 2025
सिंगरौली :परसौना टू निगाही फोरलेन सड़क मार्ग अब पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं और कई जगह सिवरेज के वजह से सड़क बर्बाद हुई है। हाल ही में नौगढ़ से लेकर निगाही मुख्य मार्ग ने समयावधि के पहले ही दम तोड़ […]

You May Like