परसौना निगाही फोरलेन गड्ढे में तब्दील

सिंगरौली :परसौना टू निगाही फोरलेन सड़क मार्ग अब पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं और कई जगह सिवरेज के वजह से सड़क बर्बाद हुई है। हाल ही में नौगढ़ से लेकर निगाही मुख्य मार्ग ने समयावधि के पहले ही दम तोड़ दिया है। सही तरीके से कार्य न होने की वजह से सड़के समय के पहले ही खराब हो रही हैं। सिर्फ मरम्मत के नाम पर जगह-जगह चकती का लेप लगाकर कोरमपूर्ति की जा रही है।

परसौना टू निगाही फोरलेन सड़क का यही हाल है। बार-बार, जगह-जगह टूट रही है। चकती पर चकती लग रही है। कारित हो रही हैं।इधर, बता दें कि गड़ाखाड़ घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में मुद्दा उठाया कि एमपीआरडीसी और उदित इन्फ्रा टोल प्लाजा बरगवां सड़क का रख-रखाव नही कर रहा है।

Next Post

पिकअप ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक की मौत

Fri Mar 7 , 2025
मुलताई: नेशनल हाइवे छिंदवाड़ा रोड पर गुरुवार की रात एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है ग्राम खैरवानी निवासी छोटू पिता जनक बुआडे 40 साल गुरुवार की रात अपनी स्कूटी से खेत की ओर जा […]

You May Like