लोन विभाग का डीएसए बताकर लगाया चूना
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत पीपी कॉलोनी निवासी एक युवक को लोन विभाग का डीएसए बताकर लोन दिलाने के नाम पर ढाई लाख रूपए की चपत लगा दी गई। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक शुभम राव 32 वर्ष निवासी पीपी कालोनी ने लिखित शिकायत की कि सुमित पाण्डे नाम का व्यक्ति अपने आप को लोन विभाग का डी.एस.ए. बता कर उससे लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये ले लिया।
लेकिन आज तक लोन नहीं दिलाया और न ही पैसा वापस किया, फोन से सम्पर्क करना चाहा तो जो फोन बंद आ रहा है । शिकायत जांच में पाया गया कि सुमित पाण्डे नाम के व्यक्ति द्वारा अपने आप को लोन विभाग का डी.एस.ए. बताकर सरकारी लोन दिलाने के नाम छल कपट पूर्वक धोखाधड़ी कर 2 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिए है।
