
भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में सड़क पर पैदल जा रही एक महिला का मंगलसूत्र झपटने की कोशिश गई. आरोपी युवक ने जब ऐसा करने की कोशिश की तो महिला ने सतर्कता से खुद का बचाव कर लिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोप की पहचान करने में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ यह घटना तब हुई बीते 9 मई को पैदल अपने घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में कृष्ण विल्ला के पास एक अज्ञात आरोपी ने मंगलसूत्र झपटने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद महिला ने शाहपुरा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
