मप्र की 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर अव्वल रही, पन्ना की प्रतिभा सोलंकी का सीएम डॉ यादव ने किया सम्मान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए पन्ना जिले की मेधावी छात्रा कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी को 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

सीएम ने भोपाल स्थित अपने निवास पर प्रतिभा को सम्मानित करते हुए 1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा जैसी बेटियां मध्यप्रदेश की शान हैं और उनकी सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मुख्यमंत्री ने प्रतिभा की इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

ग्राम स्वराज से ही मजबूत होगा लोकतंत्रः खरगे

Fri Apr 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंचायतों को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताया और कहा है कि ग्राम स्वराज से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। श्री खरगे ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और महात्मा गांधी के विचारों का […]

You May Like