
रीवा।पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत NH30 रोड सुरसा खुर्द मोड़ पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर एक बिना नम्बर की होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल से बोरी में भरकर अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन कर रहे आरोपी विजय कुमार पटेल पिता बुद्धसेन पटेल उम्र 28 वर्ष नि. उमरी थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा (म.प्र.) के अधिपत्य से 108 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप कीमती 21,060 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल बिना नम्बर की कीमती 50,000 रूपये की जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
