
बनखेड़ी। बनखेड़ी ब्लॉक के ग्राम मुर्गीढाना निवासी पुलिस आरक्षक एवं वीर रस के कवि श्री राहुल राय का इंदौर के शैल्बी हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया है। उनका हाल ही में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्रके नागरिक स्तब्ध रह गए। पेसे से पुलिस विभाग में राहुल अपनी सेवाएं दे रहे थे। साथ ही साथ कवि हृदय होने के कारण वीर रस में उनकी अच्छी पकड़ थी। राहुल ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ के कारण कम समय में बहुत लोकप्रियता हासिल की उन्होंने कई बड़े मंच साझा किये । उनके निधन से क्षेत्र के नागरिकों में गमगीन माहौल हो गया।
उनका अंतिम संस्कार मटकुली के पास ग्राम करेर में किया जाएगा।
