खाम्ह-गिजवार सड़क निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, जांच से मचा हड़कंप

सीधी:खाम्ह-गिजवार-टिकरी सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जांच शुरू होने से पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया है। 53 करोड़ की लागत से बनाई जा रही 26.8 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण के.डी. कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। निर्माण के साथ ही सड़क में दरारें आना, घटिया सामग्री का उपयोग, और तय गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की शिकायतें लगातार उठती रहीं।

आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी बिलों के आधार पर भुगतान भी किया गया, जिसमें एक उपयंत्री को निलंबित कर जांच को दबाने की कोशिश की जा चुकी है। जानकारों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई, तो करोड़ों की गड़बड़ी उजागर होगी और जिम्मेदार अधिकारियों एवं संविदाकार पर कार्रवाई हो सकती है। बिटुमिन लेयर और अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच की मांग भी उठ रही है।
इनका कहना है
जिले के निर्माण किर्यों की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देश एवं कलेक्टर के आदेशानुसार जल्द ही खाम्ह-गिजवार सड़क के गुणवत्ता की गहनता से निष्पक्ष जांच की जायेगी। जांच उपरांत जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
एम.के.परते
कार्यपालन यंत्री

Next Post

हादसे को दावत: जर्जर दफ्तर में संचालित हो रहा महिला बाल विकास का कार्यालय

Sun Jul 27 , 2025
सिंगरौली: जिले में महिला एवं बाल विकास परियोजना (शहरी व ग्रामीण) कार्यालय आज भी नगर पालिक निगम के पुराने, जर्जर और खतरनाक भवन में संचालित हो रहा है। छत से टपकता पानी, दीवारों पर सीलन और खुले बिजली के तार किसी भी दिन जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं।बारिश […]

You May Like