शहर में उपचारित पानी की अधिकतम उपलब्धता करें

इंदौर:निगम आयुक्त ने आज शहर में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का दौरा कर कार्य प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने उपचारित पानी की उपलब्धता ज्यादा करने पर ध्यान देने की बात कही. सिरपुर तालाब के अपस्ट्रीम क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए.आयुक्त ने आज नमामि गंगे परियोजना के तहत कबीटखेड़ी स्थित निर्माणाधीन 120 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, किला मैदान मंडी कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन 35 एमएलडी एसटीपी एवं सिरपुर तालाब का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं. शहर में उपचारित पानी की ज्यादा उपलब्धता करना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचारित पानी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें.

जल निकासी कार्य जल्दी पूर्ण करें
सिरपुर तालाब के अवलोकन दौरान तालाब के अपस्ट्रीम क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु आउट लेट बनाया जा रहा है, जिससे वर्षा जल की निकासी निर्बाध होगी. उन्होंने ने अधिकारियों को जल निकासी कार्य जल्दी पूरा करने के आदेश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

आरटीओ की कार्रवाई, पांच यात्री बसें जब्त

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर: आरटीओ इंदौर एवं संभागीय परिवहन उड़नदस्ता ने यात्री वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच यात्री बसों को जब्त किया.तीन इमली चौराहे पर हुई जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही फायर सेफ्टी […]

You May Like