पांढुरना पुलिस की अनोखी पहल,एसपी तथा पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम पहुचकर मनाई दीपावली

पांढुरना,  दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और समाज के उन लोगों तक अपनापन पहुंचाने का अवसर भी है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।इसी भावना को आत्मसात करते हुए आज दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक पांढुरना सुश्री विदिता डागर के साथ पांढुरना पुलिस परिवार ने नारी शक्ति सर्व सेवा समिति वृद्धाश्रम, अजनगांव पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर बुजुर्गजनों के साथ फुलझड़ियां जलाकर, आतिशबाजी कर और मिठाइयां एवं फल वितरित कर खुशियां साझा की गईं। साथ ही वृद्धाश्रम के लिए अनाज एवं आवश्यक राशन सामग्री , दैनिक उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्था भी की गई।

इस आत्मीय आयोजन में एसडीओपी श्री बृजेश भार्गव, रक्षित निरीक्षक श्रीमती हेमलता झरबड़े, चौकी प्रभारी बड़ चिचोली रवि वट्टी, सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक (MTO) महेश भावकर, एएसआई प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र एवं आरक्षक ओमवीर जाट उपस्थित रहे।

पुलिस की वर्दी केवल कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं निभाती, बल्कि समाज के प्रति संवेदना, सेवा और मानवीय सरोकारों का दायित्व भी याद दिलाती है।

आज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी आंखों में झलकी खुशी ही इस दीपावली की सबसे बड़ा उपहार रहा।क्योंकि असली दीपावली तब होती है, जब किसी के सूने जीवन में भी खुशियों का एक दीप जल उठता है।

Next Post

मूक-बधिर भटकी महिला को प्रशासन ने परिवार से मिलाया

Sat Nov 7 , 2026
रीवा, रीवा जिले के डभौरा नगर पंचायत की निवासी 40 वर्षीय महिला उषा कोल ट्रेन से यात्रा करते समय शिवपुरी में पानी लेने के लिए नीचे उतरीं और ट्रेन छूट जाने के कारण भटक गईं. बीते 29 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के थाना सिरसौद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गूगरीपुरा में […]

You May Like