मूक-बधिर भटकी महिला को प्रशासन ने परिवार से मिलाया

रीवा, रीवा जिले के डभौरा नगर पंचायत की निवासी 40 वर्षीय महिला उषा कोल ट्रेन से यात्रा करते समय शिवपुरी में पानी लेने के लिए नीचे उतरीं और ट्रेन छूट जाने के कारण भटक गईं.

बीते 29 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के थाना सिरसौद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गूगरीपुरा में यह महिला लावारिस हालत में घूमती हुई पाई गईं, जिसकी सूचना डायल 112 को एक स्थानीय कॉलर द्वारा दी गई. यह मामला इसलिए भी अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण था क्योंकि महिला मूक-बधिर होने के साथ-साथ मानसिक रूप से कमजोर थीं, जिसके कारण वह न तो कुछ बोल पा रही थीं और न ही अपनी स्थिति के बारे में कुछ समझा पा रही थीं. पुलिस की सहायता से जब महिला को वन स्टॉप सेंटर शिवपुरी लाया गया, काउंसिलिंग के दौरान अधिकारियों की नज़र महिला के दाहिने हाथ पर पड़ी, जिस पर ‘रीवा मध्यप्रदेश डभौरा बाजार’ गुदा हुआ था. इस एकमात्र और सबसे महत्वपूर्ण सुराग के मिलते ही शिवपुरी वन स्टॉप सेंटर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रीवा जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह एवं रीवा वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक श्रीमती श्रुति मिश्रा से समन्वय स्थापित किया. श्रीमती श्रुति मिश्रा और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला की तस्वीर डभौरा क्षेत्र में भेजी और स्थानीय वार्ड पार्षद धीरेन्द्र सिंह के माध्यम से महिला के चाचा छोटे लाल कोल व परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान सुनिश्चित कर उनसे वीडियो कॉल के जरिए पुष्टि करवाई. महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने और उनका शिवपुरी तक आ पाने में असमर्थ होने के कारण, प्रशासन ने मदद कर मिलाया.

Next Post

सहुआर चौराहे पर बल्कर ने मचाई तबाही

Sat Nov 7 , 2026
सिंगरौली । सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देवसर बाजार से गुजरना अब सुरक्षित सफर के बजाय जोखिम भरा अनुभव बनता जा रहा है। आज शनिवार को सहुआर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाजार के बीच से भारी वाहनों की आवाजाही कितनी खतरनाक […]

You May Like