खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई: तीन दुकानों से सैंपल लिए, 750 किलो घी-फैट जब्त

भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई. बैरागढ़ स्थित सतगुरु कंपनी से प्रीमियम फिल्टर मूंगफली तेल का एक सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा. टीम ने अजय ट्रेडिंग कंपनी और कुशलचंद होलसेल शॉप, जुम्मे रात्रि बाजार का भी निरीक्षण किया. जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज सिंह पवाक ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी. गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

-श्याम डेयरी पर छापा, 750 किलो सामग्री जब्त

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संभागीय उडऩदस्ता टीम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विदिशा की श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर भी कार्रवाई की. टीम ने करीब 750 किलो घी और वेजिटेबल फैट जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई गई है. फैक्ट्री में घी और घी सदृश पदार्थों में मल्टीपर्पज वेजिटेबल फैट के इस्तेमाल की जांच की गई. लाइसेंस में इसका उल्लेख नहीं मिला. मौके पर खाद्य रंग की बोतलें और स्वच्छता संबंधी कमियां भी मिलीं. नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और खाद्य कारोबार को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है. खाद्य सुरक्षा प्रशासन का जांच अभियान 12 से 26 सितंबर तक चल रहा है. अब तक तीन दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है.

 

 

Next Post

गोविंदा को बप्पा का दर्शन करना पड़ा भारी, को-स्टार के मांग में सिंदूर, सुनीता बोलीं- आसानी से माफ नहीं करती

Thu Sep 24 , 2026
मुंबई, गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पत्नी सुनीता अब गोविंदा से अलग रहती हैं। इसी बीच वायरल एक वीडियों ने फिर गोविंदा के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। 80-90 के दशक के जाने-माने अभिनेता गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक […]

You May Like