314 वाहनों पर 1.57 लाख रुपए जुर्माना

सीहोर। पुलिस ने विशेष वाहन चैकिंग अभियान के तहत जिलेभर में सघन कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. इस दौरान 1 लाख 57 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. जानकारी के अनुसार एक अगस्त से संचालित 10 दिवसीय विशेष वाहन चैकिंग अभियान के तहतसभी थाना क्षेत्रों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने सैकड़ाखेड़ी जोड़ पहुंचकर वाहन चैकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा तैनात पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिए. जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और उनसे कुल 1 लाख 57 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया.

 

Next Post

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Fri Aug 7 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में पीएचई विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए. उन्होंने कार्यों में अनावश्यक देरी […]

You May Like